टीपी स्कीम में कॉमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- रेवाड़ी में रिहायशी क्षेत्र टीपी स्कीम में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- रेवाड़ी में रिहायशी क्षेत्र टीपी स्कीम में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 10 दुकानों और गोदाम को सील किया। इसके अलावा भी अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि हेमलता वर्सेस राज्य सरकार केस हाई कोर्ट में चल रहा है। इसमें कहा गया है कि टीपी स्कीम पूरी तरह रिहायशी क्षेत्र है। यहां व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो सकती। पहले भी हमने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर कोर्ट में जवाब दिया था। अब हाईकोर्ट के आदेश पर प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा करीब 10 प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। इन पर सीलिंग का नोटिस भी चस्पा किया है। यहां और भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *