ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोगा-लुधियाना रोड़ पर तेजाब से भरा टैंकर पलटने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार मेहना के पास तेजाब से भरा टैंकर पलट गया।
जिस कारण तेजाब सड़क पर बिखरने की वजह से दो गायों की मौत हो गई जबकि टैंकर चालक बूरी तरह से जख्मी हो गए।
कहा जा रहा है कि रोड़ पर खड़ी गायों को बचाने के चक्कर में भयानक हादसा हो गया। 
गौरतलब है कि अवारा पशुओं के ऐसे खुलेआम फिरने की वजह से इस तरह भयानक मामले सामने आ रहे है।
इनकी रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए।




