ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ब्रिटेन के शहर लंदन में लूटेरों ने लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए लोगो के चेहरो पर एसिड फेंकना शुरु कर दिया है जिस कारण लोग सड़कों पर चलने से डरने लगे है।
आपको बता दें कि एसिड हमलावारों का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण वहां के लोग इनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।
आपको बता दें कि लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए लूटरे राहगीरों पर एसिड से हमला करते है और फिर उनका कीमती सामान छीन कर भाग जाते है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर दिन सड़क पर चलने वाले लोगो के चेहरे पर एसिड फेंका जा रहा है औऱ इनको रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।


