ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में एक युवक पर दो बाइक सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया | जहां जिम से घर वापस लौटते हुए युवक पर दो बाइक सवार बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया | जिसके बाद दोनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए | इस एसिड अटैक से युवक का आधा चेहरा बुरी तरह झुलस गया | जिसके बाद युवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई | जहां पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है |
मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए पीड़ित युवक ने किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया है | वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि एक युवक पर तेजाब फेंकने की शिकायत मिली थी जिसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | आरोपियों को पकड़ने के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की भी मदद भी ली जा रही है |
