ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में आए दिन लड़कियों के साथ दिल दहला देने वाली वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक और वारदात सामने आई है। जहां एक मासूम ने लड़की होने की कीमत चुकाई है।
16 साल की मासूम पर मनचले युवक ने तेजाबी हमला किया जिसके बाद वो वहां से भाग गया। तेजाबी हमले के बाद लड़की पूरी तरह से झुलस चुकी थी। झुलसी हालात में लड़की को अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है औऱ अगली कारवाई शुरू कर दी है।
पर सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर कब तक लड़कियों को इस तरह की वारदातों से गुजरना होगा। प्रशासन कब इन आरोपियो के खिलाफ सख्त कारवाई करेंगी।


