मासूम की चीख पुकार के आगे नहीं पसीजा इस दरिंदे का दिल, दुष्कर्म कर जंगल में फेंका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश में मासूम के साथ दरिंदगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां बलिया जिले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश में मासूम के साथ दरिंदगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां बलिया जिले में एक दरिंदे ने तीन साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rape

मिली जानकारी के अनुसार, बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवक मासूम को बहला-फुसला कर एक जंगल में ले गया। यहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी कर उसे बदहवास हालत में फेंक दिया और इसके बाद वहां से फरार हो गया। इसके बाद जैसे-तैसे कर मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

बच्ची की हालत देख उसके परिजन हैरान रह गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *