Pathankot-Amritsar Road Accident: पठानकोट-अमृतसर रोड़ में भयंकर हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Pathankot-Amritsar Road Accident: पठानकोट से अमृतसर की तरफ जा रही कार मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कस्बा नोशेहरा मझा सिंह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।…

Pathankot-Amritsar Road Accident: पठानकोट-अमृतसर रोड़ में भयंकर हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Pathankot-Amritsar Road Accident:

पठानकोट से अमृतसर की तरफ जा रही कार मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कस्बा नोशेहरा मझा सिंह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार में सवार चार युवकों की मौके पर दुखद मौत हो गई। ऑल्टो से युवकों के शवों को रॉड़ से तोड़कर निकलना पड़ा। मृतक युवक (Pathankot-Amritsar Road Accident)  पठानकोट के बताए जा रहे हैं।

पिछे से टक्कर मार वाहन फरार

बताया जा रहा है कि, दो पठानकोट के घरोली और दो टीचर कालोनी के कुल चार युवक, कार नंबर पीबी 35 वाई 8420 में पठानकोट से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। कार जैसे ही नोशेहरा माझा सिंह के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सभी सवारों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, यह एक्सीडेंट सुबह करीब चार बजे हुआ बताया जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग करेंगे न्यायाधीश

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *