लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: फगवाड़ा होशियारपुर रोड़ पर बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो जाने के कारण एक भयानक हादसा हो गया है।
जानकारी अनुसार इस टक्कर में दो चालकों की टांग टूट गई और ट्रक का बुरी तरह नुकसान हो गया है।
इसके इलावा बस में सवार 30 से ज्यादा सवारिया जख्मी हो गई है।
इनको तुरन्त ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
डॉक्टरों ने इनमें से चार सवारियों की हालत गंभीर बताई है। फिलहाल पुलिस द्धारा मामले की कारवाई की जा रही है।




