ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अबोहर के गांव किलियांवाली में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था | जिसके बाद पीड़ित परिवार पिछले 1 महीने से पर्चा दर्ज होने के बावजूद दर–दर की ठोकरें खा रहा था | लिविंग इंडिया न्यूज़ ने पहले खबर प्रमुखता से दिखाई थी जिसके बाद प्रसाशन ने कदम उठाया |
पुलिस ने आरोपी को किया काबू
लेकिन इंसाफ ना मिलते देख पीड़िता के मां–बाप डीएसपी दफ्तर में ही पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे, जिसे देखकर पुलिस प्रशासन में हड़कम मच गया था | हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया |
पीड़ित परिवार ने टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के सूरतगढ़ से काबू कर लिया | फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/GRI3aMczGNA
