ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्म इंडस्ट्री की जान अमिताभ बच्चन का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले अभिनेताओं में शुमार है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक अमिताभ बच्चन का अपनी प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर क्या प्लान कर रहे हैं, सभी यह जानने का इच्छुक हैं। वहीं प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर अमिताभ ने काबिले तारीफ बयान दिया है।
बिग बी का कहना है कि, उनकी प्रॉपर्टी पर बेटे अभिषेक बच्चन का पूरा अधिकार नहीं होगा। अभिषेक बच्चन को उनकी पूरी संपत्ती नहीं मिलेगी। बिग बी ने एक शो के दौरान कहा कि,जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है। हमरा एक बेटा और एक बेटी है। दोनों में बराबर बराबर बंटेगा।

