ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीएसपी–इनेलो गठबंधन को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं | इस बीच गठबंधन के टूटने की तमाम खबरों का खंडन करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि, बीएसपी से साथ उनका गठबंधन बरकरार है |
इस बीच जींद उपचुनाव में मिली हार का जिम्मेदार उन्होने अपने बड़े भाई अजय चौटाला को बताया है | अभय ने आरोप लगाया की अजय चौटाला और उनके बेटों ने मिलकर इनेलो को हराने का काम किया है| यहा तक की अभय चौटाला ने अजय चौटाला को गद्दार तक कह डाला।
Watch Video
