ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा राणा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकारी की नियत ठीक नहीं है इसलिए प्रदेश के किसानों को एसवाईएल का पानी नहीं मिल रहा है।
उन्होंने मंच के माध्यम से ऐलान किया कि अगर सरकार ने शीघ्र एसवाईएल का मुद्दा हल नहीं हुआ तो इनेलो दिल्ली का रास्ता व पानी रोकने से पीछे नहीं हटेगी। वहीं उन्होंने भाजपा की किसान हितेषी नीति पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि आज प्रदेश में किसान अपनी मर्जी से फसल की बुआई नहीं कर सकता है और न ही बेच सकता है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने किसानों पर इतना मजबूर कर दिया है कि यदि किसान अपनी मर्जी से धान की फसल लगाता है तो उस पर भारी जुर्माना ठोक दिया जाता है।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता से जो भी वायदे किए थे आज तक भी पूरे नहीं कर पाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
Watch Video
