इनेलो नेता अभय चौटाला का बयान, ’15 अप्रैल को जारी होगी इनेलो की लिस्ट’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अभय ने कहा कि वो उम्मीदवारों के नाम को लेकर हर लोकसभा में जाकर कार्य़कर्ताओं की राय ले रहे है और 15 अप्रैल को पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

बीजेपी से गठबंधन की बात पर अभय ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी ओर से ऐसी कोई कोशिश नहीं की है। दुष्यंत चौटाला पर तंज कसते हुए अभय ने कहा कि कुछ बच्चों की जुबान ज्यादा बड़ी हो जाती है। इसके साथ ही अभय ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर भी निशाना साधा |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *