ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज इनेलो पार्टी के नेता अभय चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर नशे की समस्या पर उनका ध्यान खींचने का निवेदन किया। सीएम को लिखे पत्र में अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब के बाद अब हरियाणा में नशे की तस्करी दिन-प्रतिदिन अपनी जड़े मजबूती से जमा रही हैं और दूध-दही का प्रदेश हरियाणा अब धीरे-धीरे उड़ता हरियाणा बनता जा रहा है।
हरियाणा सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाए
अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ही अब हरियाणा के युवाओं को नशे का लत से बचाएं
अभय चौटाला के मुताबिकर हरियाणा नशे का एक आसान ट्रांजिट स्टेट बन रहा है। जिसकी वजह से यह तस्करों की एक शरणस्थली बन गई है। सरकार और पुलिस विभाग ने इस दिशा में कोई काम नहीं कर रहा है। तस्कर सरेआम कोकीन गांजा और नशीले पदार्थ युवाओं को देकर उनकी नसों में जहर घोल रहे हैं।

