ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने सीएम मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा पर तंज कसा है। अभय चौटाला ने कहा है कि सीएम मनोहर लाल ने पिछले 5 सालों तक हरियाणा की जनता को डरा कर रखा। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने यात्रा के दौरान एक बार भी बस से नीचे उतरकर ये नहीं बताया कि पिछले पांच साल में उन्होंने जनता के लिए क्या कार्य किए।
अभय चौटाला ने कहा कि सीएम सिर्फ बस में बैठे- बैठे ही हाथ हिलाते रहे। उन्होंने कहा कि इनेलो इस विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। जो इस समय प्रदेश के हालात हैं उसको देखकर तो यही लगता है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हैं।
SYL पर पूछे गए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव को देखते हुए SYL पर प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा। वहीं बसपा और जजपा के गठबंधन टूटने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुझे नॉन सीरियस पॉलिटिशन बताने वाले अब इसका जवाब दें। साथ ही अभय चौटाला ने कहा कि सिरसा के साथ साथ पूरा हरियाणा ही उनका गढ़ है।


