अभय चौटाला का बड़ा आरोप, कहा-BJP में बिक रही है टिकट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर है। ऐसे में राजनीतिक दलो के नेता विरोधी दलों पर निशाना साधने का कोई मौका…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर है। ऐसे में राजनीतिक दलो के नेता विरोधी दलों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगाई है। सिरसा में एक कार्यक्रम के दौरान अभय चौटाला ने बीजेपी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

cm manohar lal
अभय चौटाला का आगे कहा कि, भाजपा ने अपनी टिकट बेचनी शुरू कर दी है। जिस राजनितिक दल की टिकट बिकनी शुरू हो जाती है, वहां राजनितिक तौर पर विश्वास खत्म हो जाता है। पिछले एक हफ्ते में भाजपा का ग्राफ गिरा है और हमारी पार्टी की ताकत बढ़ी है। अभय ने कहा कि, भाजपा से लोग किनारा कर रहे है। वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस आज भी एकजुट नहीं है। जब कांग्रेसी आपस में लड़ेंगे एक कैसे होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *