ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। इसके अनुसार, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आचार संहिता से पहले संगठन को मजबूत करने के निर्देश हरियाणा को दिए हैं।
आप ने यह निर्णय लिया है कि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के साथ सह प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिकटों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन का काम पंडित नवीन जयहिंद और सुशील गुप्ता करेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभारी के जरिये पूरी रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को भेजी जाएगी।

