AAP का धरना प्रदर्शन, सीएम केजरीवाल के घर छापेमारी का मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया | AAP कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया | AAP कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेवजह तंग करने के आरोप लगाए |

|

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया | साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | AAP कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए |

 केंद्र सरकार पर AAP विधायकों को फसाने के आरोप

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ का कहना है कि दिल्ली सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है | लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वहां के विधायकों के घर छापेमारी करवा कर उन्हें तंग कर रही है | दिल्ली के आप विधायकों पर फर्जी केस चलाकर उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है |

सीएम केजरीवाल के घर छापेमारी का मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस के जाने और घंटों पूछताछ करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है | इसी के चलते फिरोजपुर में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया

मालवा के उप इंचार्ज सुखराज गोरा और जिला इंचार्ज मलकीत थिंद ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के साथ धक्केशाही कर रही है | दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पुलिस भेजकर घंटों तक पूछताछ की गई, जिसे लेकर AAP कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है

फरीदकोट में AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर कड़ी निंदा की | जिसके चलते AAP कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *