डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, चरणजीत सिंह चन्नी को मंत्री पद से हटाने की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी कि ओर से पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर चरणजीत सिंह चन्नी मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी कि ओर से पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर चरणजीत सिंह चन्नी मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया | जहां उन्होंने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई | साथ ही प्रदर्शनकारियों ने एक मांगपत्र तहसीलदार पटियाला को सौंपा | जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी को मंत्री के पद से हटाने की मांग की गई है | वहीं इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के पंजाब के उपाध्याय डॉक्टर बलवीर ने कहा कि जिस प्रकार से एक आईएएस ऑफिसर के साथ मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने व्यवहार किया है उसे उसके पद से हटाया जाए |

उन्होंने कहा कि ये बहुत दुख दायक घटना है | उस महिला को इंसाफ तभी मिलेगा जब चरणजीत सिंह चन्नी को उसके मंत्री पद से हटाया जाएगा | ऐसे मंत्री को उसके पद से हटाकर उस पर केस दर्ज करना चाहिए | साथ ही पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को बचाने की वजह उन्हें जेल में धकेलें तब जाकर महिलाओं को इंसाफ मिलेगा |

Watch Video

https://youtu.be/5aRcffDUypg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *