सुखपाल खैरा के खिलाफ पार्टी के ही नेताओं की साजिश वाला Audio Clip हुआ वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आम आदमी पार्टी के बीच में गुटबाज़ी लगातार जारी है। इस पार्टी में जो भी लीडर उभरने लगता है तो उसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आम आदमी पार्टी के बीच में गुटबाज़ी लगातार जारी है। इस पार्टी में जो भी लीडर उभरने लगता है तो उसके खिलाफ साजिश शुरू हो जाती है। इस बार आप पार्टी ने सुखपाल खैरा को अपने निशाने में लिया है।

garry

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रही है जिसमें खैरा के खिलाफ साजिश रची जा रही है। वायरल हो रही आडियो में आ रही आवाज पंजाब के संगठन के इंचार्ज गैरी बड़िंग और दिल्ली के आप नेता सुमीत यादव की है। पर लिविंग इंडिया न्यूज इस आडियो क्लीप की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों का कहना है कि गैरी बड़िंग ने इस ऑडियों में सुखपाल खैरा पर कहा कि वो भविष्य में खैरा पर विश्वास नहीं कर सकते है।

sukhpal singh khaira

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अभी उन्हें पार्टी से निकाल नहीं सकते है क्योकि सुखपाल का कद ज्यादा ऊंचा हो गया। इसी कारण 6 महिने के दौरान या तो किसी और पार्टी नेता का कद ऊंचा करना होगा और खैरा के कद को कम करना होगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि सुखपाल खैरा ने इस पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी से उसके खिलाफ साजिश कर रहे है।

sukhpal

साथ ही खैरा ने य़े भी कहा कि पार्टी के ही नेताओं की तरफ से की जा रही साजिश से उन्हे बहुत दुख हुआ है। सूत्रों का ये भी कहना है कि ये आडियो उस समय की है जब पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ड्रग मामले पर अकाली नेता से माफी मांगी थी। उस समय खैरा ने अरविंद केजरीवाल की इस कार्रवाई का भारी विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *