Sanjeev Arora Arrest: 10 साल पहले सुविंदु अधिकारी के खिलाफ पीएम मोदी ने संगीन आरोप लगाए, आज प्रधानमंत्री शपथ दिलाई- ईटीओ, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर आप के मत्रीयों ने क्या कहा?

    Sanjeev Arora Arrest ED: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड के बाद उन्हें…

Sanjeev Arora Arrest: 10 साल पहले सुविंदु अधिकारी के खिलाफ पीएम मोदी ने संगीन आरोप लगाए, आज प्रधानमंत्री शपथ दिलाई- ईटीओ, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर आप के मत्रीयों ने क्या कहा?

 

 

Sanjeev Arora Arrest ED:

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. सुत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित फर्जी जीएसटी खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े लेनदेन की जांच के तहत की गई. एजेंसी को संदेह है कि मोबाइल फोन कारोबार से जुड़े फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और जीएसटी रिफंड का लाभ लिया गया. ईडी ने संजीव अरोड़ा को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, आधिकारिक स्तर पर न तो गिरफ्तारी की पुष्टि की गई और न ही कोई विस्तृत बयान जारी किया गया. सूत्रों कि माने तो ईडी अरोड़ा को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा सकती है.

ईड़ी से पार्टियों को तोड़ने और ड़राने-धमकाने का काम

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की ने कहा की, जब से मोदी सरकार आई, तब से ईड़ी सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ने, उनके नेताओं को डराने धमकाने का काम करती है. संजीव अरोड़ा के घर रेड़ से पहले उन तीन दिनों की रेड में अशोक मित्तल के यहां चली थी. उसमें बाद मित्तल जी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली तो उनकी रेड खत्म हो गई. मगर संजीव अरोरा ने बीजेपी ज्वाइन की होती तो आज उनके यहां भी रेड खत्म हो जाती.

दूसरों को तोड़कर अपने साथ करते हैं शामिल

मोदी जी की सारी टीम पंजाब आ गई है. इनका मकसद कोई काला धन ढूंढना नहीं है. आज से 10 साल पहले सुविंदु अधिकारी के खिलाफ खुद पीएम मोदी ने संगीन आरोप लगाए थे. आज प्रधानमंत्री खुद उन्हें अपने हाथों से सीएम की शपथ दिला कर आए हैं. अमित शाह जी ने हिम्मत बिसवा शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए थे, आज उन्हें असम का मुख्यमंत्री बना दिया गया, इनका मकसद देश से भ्रष्टाचार दूर करना नहीं, केवल दूसरी पार्टियों को तोड़ कर अपने में शामिल करना है.

मोदी सरकार की आप पर सर्जीकल स्ट्राइक

कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने इस पर कहा कि, मोदी सरकार ने फिर पंजाब सरकार के मंत्रीयों पर तीसरी बार सर्जीकल स्ट्राइक की है. ईडी से केंन्द्र सरकार आप सरकार को झुकाने की कोशिश कर रहा है. केंन्द्र सरकार ने पंजाब के सभी फंड़ पहले ही रोक रखे है, इसके बाद जब आप सरकार नहीं झुकी तो इसके बाद पंजाब के पानी तक बंद करने की कोशिश की गई लेकिन जब भगवंत मान कैबिनेट चट्टान की तरह खड़ी हो गई तो केंन्द्र को पिछे हटना पड़ा. इसके बाद मंत्री ने कही कि केंन्द्र चाहे सीबीआई, ईड़ी, चुनाव आयोग और आटी सैल किसी भी हथकंड़े का उपयोग कर लो ये पंजाब में काम नहीं करने वाला है. इसके अलावा मंत्री ने ड्रग और पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के लिए भी केंन्द्र को जिम्मेदार ठहराया.

अन्य ख़बरें जानें-

Sanjeev Arora Arrested: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *