Ludhiana में AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी आग, मलबे में दबने से चचेरे भाई की मौत

लुधियाना, 30 अक्टूबर पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो…

लुधियाना

लुधियाना, 30 अक्टूबर

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। गोदाम में आग लगने के बाद धमाके होने लगे, जिससे वहां की एक दीवार गिर गई। इस दौरान दीवार के मलबे के नीचे गोल्डी सब्बरवाल के चाचा का बेटा दब गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पटाखा गोदाम में आग लगने और धमाकों के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़े अन्य विवरणों की पुष्टि होना बाकी है।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *