रैली में गूंजे ‘खैरा साहब जिंदाबाद’ के नारे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर नेता और पूर्व विपक्ष नेता सुखपाल खैरा हाइकमान के आदेशों के खिलाफ जाकर रैली कर रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर नेता और पूर्व विपक्ष नेता सुखपाल खैरा हाइकमान के आदेशों के खिलाफ जाकर रैली कर रहे है। केजरीवाल ने भी पंजाब के सभी एमएलए के साथ मीटिंग रखी हुई है। इसके बावजुद भी सुखपाल खैरा के साथ कई विधायक उनके साथ इस कन्वेंशन में खड़े हुए है।

sukhpal khaira

सूत्रों से पता चला है कि सुखपाल खैरा के साथ 6 विधायक उनके साथ डटे हुए है। सूत्रों का ये भी कहना है कि विधायक कवंर संधू, विधायक नाजर सिंह, विधायक पिरमल सिंह, विधायक कुलवंत सिंह और विधायक बलदेव सिंह पहुंचे हुए है।

convention

गौरतलब है कि खैरा की इस रैली में लोगों की भीड़ लगी हुई है। साथ ही इस दौरान खैरा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *