ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिेल्ली विधानसभा चुनाव के सामने आ रहे नतीजों में आप की जीत साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं। रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है।
दिल्ली के लोगों की जीत होगी … https://t.co/aMJ49Xsie6
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020
आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। साथ ही साथ भाजपा पर निशाना भी साधा। संजय सिंह ने कहा कि, अमित शाह की सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरी ताकत लगाई, लेकिन दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे केजरीवाल को बहुमत दिलवाया।
