ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि, दिल्ली में आप ओर कांग्रेस में टक्कर, बीजेपी आसपास भी नही है
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच सीआईडी विबाद पर भी पूर्व सीएम न तंज कसा। उन्होंने कहा कि, सीएम ओर मंत्री के बीच इस तरह विभागों के बंटवारे पर विवाद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री व मंत्री काम कराने की बजाय आपस मे विभागों पर लड़ रहे हैं। आगे कहा कि, सीआईडी विभाग सीएम के पास जाने के बाद वीज़ साहब के पास कुछ नही बचा। आंख , नाक और कान तो सीएम साहब के पास चले गए, वीज़ साहब के पास तो बस अब टांग ओर हाथ रह गए है।
‘बीजेपी व जेजेपी गठबंधन सरकार में विचारों की समानता ही नहीं’
बयानबाजी का दौर जारी रखते हुए हुड्डा ने कहा कि, बीजेपी व जेजेपी गठबंधन सरकार में विचारों की समानता ही नहीं है, 3 महीने में कोई काम नही कराया गया है। ऐसी सरकार बहुत जल्द अपने ही वजन से गिर जाती है, किसी के गिराने की जरूरत नही है। मनीष ग्रोवर पर बलराज कुंडू द्वारा लगाए गए आरोपो पर उन्होने कहा कि, आरोप गंभीर हैं, इनकी जांच होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच कराकर, दूध का दूध पानी का पानी करना चाहिए।
एसवाईएल के मुद्दे पर भी बोले हुड्डा
एसवाईएल को लेकर कहा कि, हमारे पक्ष में फैसला आया है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। बता दें, पूर्व सीएम हुड्डा झज्जर में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।



