Thug Of Hindostan : आमिर का डिफरेंट लुक सोशल साइट्स पर Viral

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्म ‘ठग ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरे जोरशोर से हो रही है।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्म ‘ठग ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरे जोरशोर से हो रही है। फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। ‘ठग ऑफ हिन्दोस्तान’ 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आमिर खान का फोटो वायरल हो गया है। दरअसल, ‘ठग ऑफ हिन्दोस्तान’ फिल्म के सेट्स पर शूटिंग कर रहे आमिर की फोटो खींची गई है, जिसे सोशल साइट्स पर काफी पसंद किया जा रहा है।

फोटो में साफ देखा जा सकता है आमिर खान का लुक काफी डिफरेंट है। एक नजर में आप पहचान नहीं सकते हैं कि तस्वीर में दिखाई देने वाला शख्स आमिर खान है। आमिर ने लुक पर काफी काम किया है। अपने बाल बढ़ाए हैं, साथ ही वजन भी काफी कम किया है। ‘ठग ऑफ हिन्दोस्तान’ फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ और आमिर एकसाथ किसी फिल्म में आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *