ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली विभाग में शिफ्ट अटेंडेंट के 2426 पदों की भर्ती की अंतिम सूची जारी न होने पर शिफ्ट अटेंडेंट का आमरण अनशन लगातार जारी है। पिछले 4 दिन से पंचकूला सेक्टर 5 में आमरण अनशन पर बैठे शिफ्ट अटेंडेंट में से 2 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्ताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस पर भी 3 लोग अभी भी आमरण अनशन पर बैठे हुए है।
अनशन पर बैठे सोमवीर ने बताया कि वो लोग दो साल से अपनी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाने की मांग कर रहे है, लेकिन दो साल का समय बीत जाने के बाद भी शिफ्ट अटेंडेंट की भर्ती अधर में लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट में लंबित केस की पैरवी ठीक से नहीं कर पा रही है, जिस कारण उनकी भर्ती लटकी हुई है।
आमरण अनशन पर बैठे लोगों में से 2 की हालत बिगड़ी, फिर भी अनशन जारी
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली विभाग में शिफ्ट अटेंडेंट के 2426 पदों की भर्ती की अंतिम सूची जारी न होने पर शिफ्ट अटेंडेंट का आमरण…
