ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के विधायक कंवर संधू ने माइनिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सूत्रों से पता चला है कि संधू ने अपने बयान में कहा है कि मोहाली जिलें में सरेआम नाजायज माइनिंग को किया जा रहा है।
उनका ये भी कहना है कि कैप्टन सरकार नाजायज माइनिंग रोकने के लिए सिर्फ बयानबाजी कर रही है पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। पंजाब सरकार बदल जाने के बाद भी गैर कानूनी माइनिंग में कोई भी कमी नहीं आई है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि सियासी साथ के कारण आज भी माइनिंग करने वालों के हौंसले बुलंद है। नाजायज माइनिंग के कारण ही बहुत से कर्मचारियों पर हमले भी बढ़ गए है। इन हमलों के कारण कवंर संधू ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वो वन संरक्षण अधिकारियों और माइनिंग विभाग के जो भी अधिकारी है उन को हथियारबंद की जाए।


