Punjab News: पटियाला के नए बस स्टैंड के पास संगरूर बाईपास चोरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें रेशम सिंह नामक युवक मोटरसाइकिल से क्रिकेट खेलने जा रहा था. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.(Patiala accident news)
रेशम सिंह के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेशम क्रिकेट मैच खेलने के लिए नए बस स्टैंड के पास एक मैदान में जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर आ गया, जिससे रेशम की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसा तेज गति से आ रहे ट्रॉले के कारण हुआ.



