ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोटकपूरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बाइक और पुलिस गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई | हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गए | घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | तो वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर 54 पर उस वक्त दर्दनाक हादसे का गवाह बन गया जब कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी और बाइक में भयंकर टक्कर हो गई | हादसे में घायल हुए बाइक सवार दंपित और बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है | तो वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है | अब जांच में क्या सामने आता है ये तो देखने वाली बात होगी | मगर इस हादसे ने एक परिवार को जिंदगी और मौत से लड़ने के लिए जरूर मजबूर कर दिया है |
