Baltana Railway Crossing Accident:
बलटाना से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। बलटाना रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। जिससे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई।
11 वर्ष का था अभिषेख-
मृतकों में 11 वर्षीय अभिषेक कुमार, निवासी हर मिलाप नगर, बाल्टन, जबकि दूसरे बच्चे का नाम आयुष बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर सेक्टर-6 सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अन्य ख़बरें जानें-
Gold Price Today: सोने की क़ीमतें नए रिकार्ड स्तर पर, भारी उछाल, जानिए क्या है इसके प्रमुख कारण?



