Jalandhar Road Accident : जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, गाड़ी की खिड़कियां काटकर निकाले शव

Jalandhar Road Accident News: इस वक्त की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है. यहां होटल रणवीर क्लासिक के पास एक सड़क हादसे में…

Jalandhar Road Accident News: इस वक्त की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है. यहां होटल रणवीर क्लासिक के पास एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. हादसा इतना भयानक था कि पूरी कार के परखच्चे उड़ गए.(Jalandhar Road Accident News)

कार की खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला गया. जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा दो कारों और एक ट्रक के बीच हुआ. आरोपी ट्रक चालक अपना ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. सभी गाड़ियां अमृतसर से आ रही थीं. टक्कर के बाद ट्रक दूसरी लेन में पलट गया.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह सभी को कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे. लेकिन कार को काटकर दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया. मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. बच्चे का हाथ टूट गया और महिला को कुछ चोटें आईं. पुलिस के मुताबिक कार में छह से सात लोग सवार थे. पुलिस ने घायलों को हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *