ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि, देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन 12 घंटो से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाय़ा जा सका है। आग के इस तांडव को देखकर आसपास के लोग भी सहम हुए हैं।

