China News: चीन में एक छात्र ने लोगों पर किया हथियार से हमला, 8 की मौत,17 से अधिक घायल

China News: पूर्वी चीन के जियांग्सू शहर में शनिवार को कॉलेज में एक छात्र ने लोगों पर आठ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. चाकूबाजी…

China News: पूर्वी चीन के जियांग्सू शहर में शनिवार को कॉलेज में एक छात्र ने लोगों पर आठ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. चाकूबाजी में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. (China crime news) 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला यिक्सिंग शहर के वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में शाम करीब 6:30 बजे हुई. चीन में इस सप्ताह नागरिकों पर यह दूसरा हमला है.

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का नाम शू है जो 21 साल का है. उसको घटनास्थल से पकड़ लिया गया है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
हमले की वजह यह बताई जा रही है कि वह परीक्षा में फेल होने, डिग्री न मिलने और इंटर्नशिप के लिए कम पैसे मिलने से नाखुश थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *