Hardoi Road Accident: बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार खाई में गिरी; 5 की मौत ,6 घायल

Hardoi Road Accident news: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप…

Hardoi Road Accident news: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के मुताबिक शादी से वापस लौट रही एक कार तेज़ रफ्तार में मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास का है.शादी कराकर अर्टिगा कार सवार पटियानीम निवासी जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, रामू, जौहरी व 6 अन्य लोग तड़के सुबह वापस लौट रहे थे. तभी आलमनगर मार्ग पर भुप्पा पुरवा मोड़ पर तेज़ रफ़्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.

पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, उसके पुत्र सिद्धार्थ, रामू, आकाश और जौहरी को मृत घोषित कर दिया. जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *