PATHANKOT में तेज रफ्तार बस ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत,4 गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग

पठानकोट, 22 जुलाई पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे पर गांव कोन्तरपुर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक-स्कूटी सवार…

पठानकोट

पठानकोट, 22 जुलाई

पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे पर गांव कोन्तरपुर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक-स्कूटी सवार समेत 6 लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकि लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने संतुलन खोने के बाद बस सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी और रोड जाम कर दिया।घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा कर रास्ता खुलवा दिया और बस ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बस ड्राइवर बड़ी तेज रफ्तार से बस चल रहा था जिसके चलते उसने 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और बस ड्राइवर जो फरार है जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਆਗਾਮੀ ਖ਼ਰੀਦ ਲਈ ਭੰਡਾਰਨ ਹਿੱਤ ਜਗ੍ਹਾ ਵਾਸਤੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ 12 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਅਨਾਜ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *