Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के तापमान में हलकी गिरावट, नवंबर में ठंड का अहसास कम, जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: नवंबर का पहला सप्ताह होने के बावजूद पंजाब में तापमान सामान्य नहीं हुआ. पंजाब का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री…

Punjab-Haryana Weather Update: नवंबर का पहला सप्ताह होने के बावजूद पंजाब में तापमान सामान्य नहीं हुआ. पंजाब का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) का औसत तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है.(Punjab-Haryana Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब(Punjab weather update)  के ज्यादातर शहरों में अभी भी तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच है. चंडीगढ़ में तापमान 29.8 डिग्री रहा. वहीं पंजाब में अमृतसर में 28.1 डिग्री, लुधियाना में 29 डिग्री, पटियाला में 29.7 डिग्री, पठानकोट में 28.9 डिग्री, बठिंडा में 32.6 डिग्री और मोहाली में 30.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 21.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28.69 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

IMD के मुताबिक 15 नवंबर तक पंजाब में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना नहीं है. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ही राज्य के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.(Punjab-Haryana Weather Update)

एक तरफ जहां लोग बढ़ते तापमान से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग धुएं और प्रदूषित हवा से भी परेशान हैं. उत्तर भारत में स्मॉग का असर बढ़ता जा रहा है. चंडीगढ़ रेड जोन में है और यहां औसत AQI 302 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 383 तक पहुंच गया.

अमृतसर में AQI 231 तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 399 रहा. जबकि बठिंडा का अधिकतम तापमान 313 डिग्री रहा. इसी तरह, सबसे अधिक AQI जालंधर में 313, खन्ना में 239, लुधियाना में 253, मंडी गोबिंदगढ़ में 359, पटियाला में 285 और रूपनगर में 418 दर्ज किया गया. 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *