Chattisgarh News: मानसून शुरू होते ही सांप के काटने की घटनाएं बड़ जाती हैं. ऐसे ही छत्तीसगढ़ में एक विषैले सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना को लेकर पुलिस ने रविवार को बताया कि कोरबा जिले में अलग-अलग घटनाओं में सांप के काटने से मरने वाले तीन लोगों में एक महिला और उसका डेढ़ साल का बेटा भी शामिल है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित शनि बाई कोले और उनका बेटा विनय कुमार, पाली पुलिस थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अपने घर में सो रहे थे, जब उन्हें शनिवार की रात को सांप ने काट लिया.
उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पाली इलाके के करणवापारा गांव में इसी तरह की घटना में 50 साल के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई.



