शौच के लिए बैठे शख्स पर अजगर ने किया हमला; जकड़ी गर्दन … Video Viral

Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. खुले में शौच के लिए गए एक युवक पर…

Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. खुले में शौच के लिए गए एक युवक पर 15 फीट लंबे अजगर ने हमला बोल दिया. अजगर ने अपनी पूंछ से ग्रामीण की गर्दन को पकड़कर उसे निगलने की कोशिश की. इस भयावह मंजर को देखकर ग्रामीण भी सहम गए. बाद में अजगर को मारकर ग्रामीणों ने युवक की जान बचाई. दरअसल, ये मामला जबलपुर जिले के ग्राम कल्याणपुर का है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं.

लोगों ने युवक की जान बचाई
सुबह शौच के लिए युवक गांव के बाहर नाले के किनारे चला गया. उस पर अचानक से 15 फीट लंबे अजगर ने हमला कर दिया. अजगर ने अपनी पूंछ से ग्रामीण की गर्दन को पकड़कर उसे निगलने की कोशिश की. उसके चंगुल में फंसे युवक ने अजगर का मुंह पकड़कर मदद की गुहार लगाई.

वहां से गुजर रहे ग्रामीण चीख सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और पूरा नजारा देखकर दंग रह गए, अजगर ने युवक को पूरी तरह से जकड़ रखा था. ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अजगर को अलग करने की कोशिश की. ग्रामीणों के पास कोई अन्य साधन न होने के कारण उन्होंने कुल्हाड़ी, पत्थर और अन्य धारदार हथियारों का उपयोग करके अजगर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. इसके बाद ग्रामीणों के साथ ही युवक ने भी राहत की सांस ली. 

ग्रामीणों की मदद से युवक की जान बच सकी वरना अजगर उसे निगल जाता. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं. वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि नियमों के मुताबिक अगर इंसान की जान बचाने के लिए किसी जानवर की हत्या की जाती है तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *