जापान, 28 जुलाई
जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है। लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटके क्यूशू के कईं हिस्सों में महसूस किए गए। सरकार ने कईं हिस्सों में आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है।
भूकंप के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए रेल सेवाएं भी अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।फिलहाल प्रशासन ने किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं की है। प्रशासन लगातार हालत पर नजर बनाए हुए हें ।राहत और एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रखा गया है।
अन्य खबरें जानें –

