ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– सोमवार सुबह ज़ीरकपुर के पास चंडीगढ़ बैरियर पर एक मिल्क डिलीवरी वैन और एम्बुलेंस के बीच हुयी जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि, मरने वाले दो व्यक्ति कुरुक्षेत्र के एक ही परिवार के दो सदस्य थे। पुलिस जांच मे पता चला है कि, मरने वाले 20 वर्षीय हृदय रोगी मुकेश सिंह और 40 वर्षीय पाल सिंह चाचा-भतीजा थे।
हादसे में मुकेश की मां अंगरेजो देवी, पाल सिंह की पत्नी रेखा रानी और एम्बुलेंस चालक अमित कुमार घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, परिवार अपने दिल की बीमारी के इलाज के लिए मुकेश को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, सेक्टर 32, चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र ला रहा था।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने कहा कि, चंडीगढ़ बैरियर पर रुकने के लिए मिल्क डिलीवरी वैन धीमी हो गई थी, लेकिन एम्बुलेंस चालक ने फ्लाईओवर से बाहर निकलने की सूचना नहीं दी। घायलों को जीएमसीएच, सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पाल सिंह और मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया।


