Shimla Youth Death: हिमाचल के चौपाल में किराये के कमरे में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, अकेला रहता था युवक

Shimla Youth Death: हिमाचल में शिमला जिला के चौपाल उपमंडल में एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक युवक अपने किराये के कमरे में…

Punjab Kapurthala Sucide: शाम को थी शगुन की रस्म, दो दिन बाद होनी थी शादी लेकिन कोरोबारी ने कर ली आत्महत्या, मातम में परिवार, जानिए कहां की घटना?

Shimla Youth Death:

हिमाचल में शिमला जिला के चौपाल उपमंडल में एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक युवक अपने किराये के कमरे में मृत पाया गाया। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक का शरीर बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में था। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक करतार नेगी ने अपने किरायेदार के कमरे में कोई हलचल न होते देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुँची।

कमरे में मिला युवक का अधजला शव-

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया। कमरे से मिले आधार कार्ड के माध्यम से मृतक की शिनाख्त राजकुमार शर्मा (पुत्र धर्मवीर शर्मा) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ठियोग तहसील के देहा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि राजकुमार यहाँ अकेला रहता था। प्रथम दृष्टया यह मामला बिजली के जोरदार झटके (करंट) की चपेट में आने का लग रहा है। पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र के कुछ संभावित पतों पर संपर्क साधा है, हालांकि अभी तक किसी नजदीकी रिश्तेदार से सीधा संपर्क नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों के बयान दर्ज-

पुलिस ने स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वर्तमान में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हालांकि यह हादसा करंट लगने जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत की असली वजह और समय का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Sonam Bajwa at Zee Cine Awards 2026 press conference in Red Hot Dress.

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *