चंबा, 30 जुलाई
चंबा जिला भारी बारिश की तबाई से अभी उभर नहीं पाया था कि अब लैंडस्लाइडिंग का कहर लोगों पर टूटना शुरू हो गया है। बीती देर रात करीब 12, और साढ़े 12, बजे के बीच चंबा के गांव सरोल की अपर घोलटी में बहुत बड़ा लैंड स्लाइड हुआ ।जिसमें करीब सौ क्विंटल से भी ऊपर का बजनी विशाल पत्थर परविंदर कुमार पुत्र धीरू राम था के घर के ऊपर आ गिरा जिस कारण पक्के मकान का लेंटर चकनाचूर हो गया।
पत्थर इतना बड़ा था कि उसकी चपेट में बड़े पेड़, खेत खलियान सबको तहस नहस करता छत को तोड़ता आगे आ गिरा। यह तो गनीमत रही कि घर के भीतर दो रहे अगले कमरे में ये भीमकाय पत्थर नहीं गिरा अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पत्थर गिरने के कारण घर के भीतर रखी अन्य सामग्री सब तहसनहस हो गई।
जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली को जैसे ही इस बारे में पता चला कि वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हल्का पटवारी से सभी दस्तावेज बनवाते हुए चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर को कहकर पीड़ित परिवार को तुरंत 25, हज़ार रुपयों की राहत राशि प्रदान करवाई।
हालांकि प्रदेश सरकार इस तरह के मामले में 7 लाख तक का मुवावजा प्रदान किया जाता है,उसके लिए सारे दस्तावेज बनवाने को हल्का पटवारी को कह दिया गया है। तत्काल राहत राशि देने के साथ DC चंबा से राहत किट पीड़ित परिवार को जल्द ही प्रदान करवाई जाएगी।
अन्य खबरें जानें-


