Jharkhand Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला; शख्स ने ‘लिव-इन पार्टनर’ के टुकड़े-टुकड़े कर जंगल में फेंका

Jharkhand Murder Case: झारखंड के खूंटी जिले के जंगल से सटे इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की…

Jharkhand Murder Case: झारखंड के खूंटी जिले के जंगल से सटे इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. (Jharkhand Murder Case)

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला हत्या के करीब 15 दिनों बाद 24 नवंबर को सामने आया, जब जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते को मानव शरीर के अंगों के साथ देखा गया.

आरोपी पिछले कुछ सालों से तमिलनाडु के ही जिले की एक 24 वर्षीय महिला के साथ ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप में रह रहा था. कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और अपनी महिला साथी को बताए बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली और अपनी पत्नी को वापस दक्षिणी राज्य में ले गया.

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बुधवार को कहा, “यह क्रूर घटना 8 नवंबर को खूंटी में हुई थी. आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह पीड़िता को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था. आरोपी उसे जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव स्थित उसके घर के पास जंगल में ले गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. 

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने बताया कि यह शख्स तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान पर काम करता था और ‘चिकन’ काटने में एक्सपर्ट था.

इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने कहा, “उसने महिला के शरीर के हिस्सों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने और फिर उन्हें जंगली जानवरों द्वारा खाने के लिए जंगल में छोड़ने की बात स्वीकार की।” 24 नवंबर को इलाके में कटे हुए मानव हाथ वाले एक कुत्ते को देखने के बाद पुलिस ने महिला के शरीर के कई अंग बरामद किए.

सिंह ने कहा कि महिला को उसकी शादी के बारे में नहीं पता था, इसलिए उसने उस पर खूंटी लौटने का दबाव डाला. रांची पहुंचने के बाद वे 24 नवंबर को ट्रेन से उस व्यक्ति के गांव के लिए रवाना हो गए.

“आरोपी उसे खूंटी में अपने घर के पास एक ऑटोरिक्शा में ले गया और उसे इंतजार करने के लिए कहा. वह एक तेज हथियार के साथ लौटा और उसके साथ बलात्कार करने के बाद, गैंती से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद उसने शरीर को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया और घर चला गया अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए.

शव के टुकड़े बरामद होने के बाद जंगल में मृत महिला का एक बैग भी मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड भी था. महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसकी बेटी के सामान की पहचान कराई गई.

इस घटना ने लोगों को 2022 में हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिला दी है. वह ‘लिव-इन पार्टनर’ ही था जिसने दक्षिणी दिल्ली के महरौली जंगल में श्रद्धा वॉकर की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिेए थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *