हरियाणा को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री आज 4 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर स्वीडन हुए रवाना

हरियाणा :  हरियाणा को वैश्विक स्तर पर निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनाने और अत्याधुनिक तकनीक में साझीदारी को मजबूत करने के लिए एक अहम…

हरियाणा :  हरियाणा को वैश्विक स्तर पर निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनाने और अत्याधुनिक तकनीक में साझीदारी को मजबूत करने के लिए एक अहम पहल की गई है। इसी उद्देश्य के तहत, आज स्वीडन के लिए चार दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत हो रही है, जिसका मुख्य लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करना और राज्य में औद्योगिक व तकनीकी विकास को नई गति देना है।

निवेश और तकनीकी साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा

इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य फोकस वैश्विक कंपनियों और निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक नीतियों से अवगत कराना है। स्वीडन की उन्नत तकनीकों, नवाचार और औद्योगिक विकास के मॉडलों का अध्ययन कर हरियाणा में तकनीक आधारित साझेदारियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे राज्य के उद्योगों में आधुनिक तकनीक का समावेश होगा और आर्थिक विकास को तीव्र गति मिलेगी।

‘विकसित हरियाणा, विकसित भारत‘ के संकल्प की ओर अग्रसर

यह दौरा राज्य सरकार के उस दृढ़ संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत हरियाणा के चहुंमुखी विकास को लगातार गति दी जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से एक ऐसे आधुनिक और प्रगतिशील हरियाणा की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जो देश के समग्र विकास यानी ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभा सके।

अन्य खबरें जानें-

Panchkula में SC विंग अध्यक्ष अजय खुंडिया ने संभाला पदभार, CM सैनी बोले- संगठन हर गांव-वार्ड तक पहुंचेगा

न्यूज़ अपडेट्स के लिए LIVING INDIA NEWS 24/7 LIVE के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *