Surajkund Fair Accident: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा, बड़ा झूला अचानक टूटा, जानें कितनों की गई जान, देखें वीडियो

Surajkund Fair Accident: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा सामने आया। जहां एक झूले के टूटने से एक की मौत और कई लोग…

Surajkund Fair Accident: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा, बड़ा झूला अचानक टूटा, जानें कितनों की गई जानदेखें वीडियो

Surajkund Fair Accident:

हरियाणा के सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा सामने आया। जहां एक झूले के टूटने से एक की मौत और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे। घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई। इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।

झूले सवार थे 15 लोग –

जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई। जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं। राघव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने घायलों की मदद करने का प्रयास किया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचने के बाद, घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की गई। वहीं दूसरी तरफ सूरजकुंड मेले का दो नंबर गेट गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए हैं। जहां उसकी सीटी एमआरआई करवाई गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप, में 17.5 लाख की भागीदारी, मान सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर नया मानक किया स्थापित

 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *