दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, ऑटोरिक्शा के किराए को लेकर हुआ था विवाद

Crime News: मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. ऑटोरिक्शा का किराया देने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या…

Crime News: मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. ऑटोरिक्शा का किराया देने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई. घटना को लेकर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुर्ला में सोमवार को ऑटोरिक्शा का किराया देने को लेकर दो लोगों में बहस हो गई. जिसके बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस झगड़े में कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले 28 साल के युवक की उसके सहयोगी ने ही हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि घटना रात 12:30 बजे धमनी एलबीएस रोड पर हुई और मृतक की पहचान छक्कन अली के रूप में हुई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, ‘इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि मृतक पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया था. क्राइम ब्रांच की टीम अब इस मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस जांच में हत्या के आरोपी की पहचान फैक्ट्री के उसी यूनिट में बतौर सहयोगी काम करने वाले सैफ जाहिद अली के रूप में हुई हैं.’

कत्ल के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शाम को कल्याण रेलवे स्टेशन पर आरोपी सैफ अली को पकड़ लिया. उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच ऑटोरिक्शा किराया देने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने हमला कर दिया जिसमें छक्कन अली की मौत हो गई. पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए उसे कुर्ला पुलिस को सौंप दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि कत्ल के आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *