LUDHIANA में गुरुद्वारा साहिब में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन, लोगों ने स्वास्थय जांच कराई , नि:शुल्क दवाइयां भी की गई वितरित

लुधियाना 12 जुलाई लुधियाना के गुरुद्वारा बाबा श्री चंद में माता जगदीश कौर की पावन स्मृति में एक विशेष नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया…

लुधियाना
लुधियाना 12 जुलाई

लुधियाना के गुरुद्वारा बाबा श्री चंद में माता जगदीश कौर की पावन स्मृति में एक विशेष नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का भी लाभ उठाया। इस अवसर पर विधायक अशोक पाराशर पप्पी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस समाजसेवी पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह समाजसेवी संस्थाएं और धार्मिक संगठन आगे आकर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देते रहेंगे, तो पंजाब की बदलती हुई तस्वीर पूरे देश के सामने एक सकारात्मक उदाहरण बनेगी।

विधायक ने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने मेडिकल कैंप के आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आह्वान किया। कैंप के दौरान लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप समाज के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं।

अन्य खबरें जानें-

नामी फूड कैफे के पिज्जा में निकली जीवित सुंडी, सेहत विभाग की टीम ने लिया एक्शन, किचन में भी मिली गंदगी, विभाग ने काटा कैफे का चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *