Himachal Pradesh : दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत

Himachal Pradesh Accident News: हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है.हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक कार…

Himachal Pradesh Accident News: हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है.हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. (Himachal Pradesh Accident News)

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि हादसा भरमौर-भ्रामाणी रोड पर स्थित सावनपुर में दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ, जब परिवार के पांच सदस्य एक शादी से बाद घर लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, हादसे में विजय कुमार, उनकी पत्नी तृप्ता देवी और उनके भाई कमलेश सिंह की मौत हो गई.

चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव ने कहा कि परिवार सचुइन गांव स्थित अपने घर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया.

यादव ने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार और नंदिनी देवी घायल हो गए, जिन्हें भरमौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि बाद में शिवकुमार को बेहतर इलाज के लिए चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.एसपी ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *