हरियाणा में सामने आया चोरी का खतरनाक मामला, जानकर कांप उठेंगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में आए दिनों ऐसी वारदातें सामने आती है, जिन्हें जानकर हरकिसी के होश उड़ जाते हैं। अब सीएम सिटी में बदमाश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में आए दिनों ऐसी वारदातें सामने आती है, जिन्हें जानकर हरकिसी के होश उड़ जाते हैं। अब सीएम सिटी में बदमाश चुस्त, पुलिस सुस्त, पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे हैं। सवाल करनाल के बुढ़ाखेड़ा में दिनदहाड़े घर में लूट हो जाती है। हथियारबंद बदमाश घर में मौजूद महिला और बच्चे को बंधक बनाते हैं औऱ लाखों की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का DVR भी लेकर चले गए। पुलिस और CIA की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Crime

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के 8 बजे थे , घर के लोग काम पर चले गए थे, घर के बच्चे स्कूल चले गए थे, और एक महिला स्कूल में पढ़ाने के लिए, घर में सिर्फ एक महिला और 1 बच्चा मौजूद था। बदमाशों को इस बात का पता था कि घर में ज़्यादा लोग नहीं है और घर में भारी मात्रा में सोना और नकदी रखी हुई है। तीन बदमाशों ने घर पर धावा बोला, घर वालों को बंधक बनाया और घर से लाखों की नकदी, और लाखों की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। साथ में घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए।

घर के लोग इतने सहमे हुए थे कि उन्होने घटना की जानकारी देने से मना कर दिया। पुलिस को इस वारदात की जैसे ही जानकारी मिली पुलिस के आला अधिकारी, सीआईए के टीम, Fsl की टीम मौके पर पहुंच गई, और सबूत जुटाने की कोशिश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *